जापान / कोरोनावायरस संक्रमण के लिए रोके गए डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर मनाया गया वैलेंटाइन डे, यात्रियों को स्पेशल डिश परोसे गए


टोक्यो.जापान के योकोहामा पोर्ट पर डायमंड प्रिंसेज क्रूज में कोरोनावायरस से संक्रमण का मामला सामने आने के बाद सैंकड़ों लोग फंसे हुए हैं। क्रूज पर सवार सभी लोगों की जांच की जा रही है। इन्हें संक्रमण से बचने के लिए हिदायतें दी गई हैं। इस बीच, शुक्रवार को क्रूज पर वैलेंटाइन डे मनाया गया। क्रूज के क्रू मेम्बर्स और यात्रियों ने इसमें हिस्सा लिया। क्रूज प्रबंधन की ओर से इस मौके पर यात्रियों को स्पेशल डिश परोसे गए।

क्रूज की एंटरटेनमेंट मैनेजर नतालिया ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर सभी यात्रियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मैं यह देख रही थी कि सब लोग यहां अच्छे से और परिवार की तरह हैं या नहीं। वे इस वीडियो में लाल रंग की ड्रेस नजर आ रही हैं। 57 साल के पैसेंजर मैट स्मिथ ने अपनी पत्नी कैथ्रिन कोडेकस के साथ यह दिन मनाया। स्मिथ ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह दिन मनाने के लिए क्रूज उनकी पहली पसंद नहीं थी। स्मिथ ने कहा कि मेरी शादी के 21 साल हो गए। मैंने कभी वेलैंटाइन डे पर कोई विशेष आयोजन नहीं किया। बस कभी-कभी मैं कैथरीन के लिए कार्ड ले आया करता था।
 


यात्रियों ने क्रू मेम्बर्स को धन्यवाद दिया


क्रू मेम्बर्स ने शुक्रवार सुबह यात्रियों के केबिन पर दस्तक देकर ब्रेकफास्ट ऑफर करने के साथ उन्हें वैलेंटाइन डे की याद दिलाई। यात्रियों ने इसके लिए क्रू मेम्बर्स को अनूठे अंदाज में धन्यवाद दिया। उन्होंने दिल के आकार के कार्ड पर लिखे संदेश दरवाजे पर छोड़े ताकि यह क्रू मेम्बर्स को मिल सके। कार्ड पर ‘आप सभी को कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद’ और ‘हमारा ध्यान रखने के लिए शुक्रिया’ जैसे संदेश लिखे थे। कुछ यात्रियों ने इन संदेशों की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की।


डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर 218 लोग संक्रमित पाए गए थे


यमंड प्रिंसेस क्रूज पर अब तक 218 लोग संक्रमित पाए गए थे जिन्हें आइसोलेशन में भेजा जा चुका है। क्रूज में कुल 3711 लोग सवार थे। यात्रियों और क्रू मेंबर समेत 160 भारतीय इस जहाज पर सवार थे। हालांकि ज्यादातर भारतीय नागरिकों को क्रूज से निकाला जा चुका है। जापान में वायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए क्रूज को 19 फरवरी तक पोर्ट पर ही रोके रखने का फैसला किया गया है। जहाज पर यात्रियों को एक साथ केबिन साझा करने और भोजन करने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।


Popular posts
100 साल में दूसरी बार बर्फबारी, 48 घंटे में 4 इंच बर्फ गिरी; महीनों से जारी प्रदर्शन थमा
चित्र
सांप और चमगादड़ नहीं पैंगोलिन है कोरोनावायरस के लिए जिम्मेदार, चीनी वैज्ञानिकों का नया दावा
चित्र
सिआरा तूफान ने ब्रिटिश विमान को 300 किमी/घंटे की रफ्तार से धकेला, बन गया विश्व रिकॉर्ड
चित्र
बंगाल की खाड़ी में नाव डूबने से 15 रोहिंग्या नागरिकों की मौत, कई लापता; 65 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
चित्र